मेरठ: मेरठ में बस में तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा, स्कूल बस की टक्कर से नाराज कांवड़ियों ने की थी तोड़फोड़, 5 हुए थे घायल
Meerut, Meerut | Jul 15, 2025 मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित कैंटोनमेंट अस्पताल के पास एक स्कूल बस और कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया था। दीवान पब्लिक स्कूल की बस से एक कांवड़िया को टक्कर लग गई थी। इससे नाराज होकर कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में कावड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।