चूरू: चूरू के एनएच 52 रामसरा टीले पर हरियाणा से आए 2 टूरिस्टों के साथ हुई मारपीट, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jan 12, 2025 पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां सरकार और चूरू जिला प्रशासन अनेक नवाचार कर रहा है वहीं चूरू के एनएच 52 रामसरा टीले पर रविवार को हरियाणा से आए दो टूरिस्टो से लाठी सरियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक दर्जन से अधिक स्थानीय लोगों के द्वारा यहां इन दोनों से बेरहमी के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया।