मंदसौर: मंदसौर मे आज मौसम साफ रहेगा: तेज गर्मी असर बरकरार, महाराष्ट्र में ठहरे मानसून के देरी की संभावना
शाम को बादल छा सकते है। बारिश के आसार नहीं है। लोकल वेदर सिस्टम की वजह से जिले के एक दो जगहों पर बुंदाबांदी हो सकती है,उधर मौसम जानकारों का कहना है कि मानसून महाराष्ट्र की सीमा में ठहरा हुआ है। इस वजह से अब एमपी में मानसून 3-4 दिन की देरी से पहुंचेगा। मौसम विभाग, भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र में स्थिर है।