रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन एवं एकसार पंचायत में मंगलवार की देर शाम तक चलाए गए विशेष अभियान में शुटरों के टीम ने करीब 100 नीलगाईयों को मार गिराया। हैदराबाद से आए टीम प्रमुख नवाब शफात अली खान ने बताया कि शाम 6:00 बजे तक चले इस अभियान में एकसार पंचायत में 45 और अतरसन पंचायत में लगभग 55 निलगायों को शूट किया गया। यह अभियान वन विभाग के निगरानी में चलाया गया।