इंदौर: पत्नी वियोग में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम, स्कीम नंबर 78 की घटना
Indore, Indore | Aug 20, 2024 इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले 32 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसका विवाह हुआ था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। संभवतः इसी कारण के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस मामले में लसुड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।