गोड्डा: कुशमनी गांव: घरेलू विवाद में विवाहिता ने खाया कीटनाशक, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Mar 27, 2026 शुक्रवार की दोपहर गोड्डा जिला के कुशमनी गाँव में घरेलु विवाद में विवाहिता ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर घरवालों के द्वारा आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया जहाँ इलाज चल रहा है। पीड़िता का नाम जुली मरांडी है। पुलिस को सूचना दी गयी है।