लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र में कीटनाशक खाने से दो नाबालिक बहने गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
सेन्हा थाना क्षेत्र में कीटनाशक खाने से दो नाबालिक बच्चियों की हालात गंभीर हो गई है। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों नाबालिक बच्चियों का इलाज चल रहा है। इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि बच्चियों की स्थिति स्थिर बनी हुई है वही बच्चियों के परिजनों में बताया कि दोनों बच्चियों आपस में चचेरी बहने हैं।