बांका: मटियानी गांव के पास कार ने बच्चे को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 1, 2026 मटियानी गांव के पास बुधवार सुबह 10 बजेे तेज रफ्तार कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल बच्चे को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार मटियानी गांव निवासी प्रभाकर पंडित का पुत्र अनुज कुमार सड़क पार कर बाजार जा रहा था