वारासिवनी: पल्सर को बचाने में रेत से भरा डंपर खेत में घुसा, बड़ा हादसा टला, फसलों को नुकसान
मेंहदीवाड़ा पुल के पास रेत से भरा डम्पर पल्सर वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। डम्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया चालक व हमाल ने कूदकर जान बचाई दोनों सुरक्षित हैं। हादसे में खेत की रबी फसल को भी नुकसान पहुंचा है जानकारी अनुसार डंपर चालक एथेनॉल प्लांट जा था लेकिन रास्ता भूलने की वजह से वह आगे बढ़ गया और फिर रिवस लेने के दौरान हादसा हो गया