कानपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों के बीच छिड़ी पोस्टर जंग
गुरुवार 10 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पोस्टर को लेकर मंच पर विवाद हो गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के होर्डिंग के ऊपर विधायक महेश त्रिवेदी का पोस्टर लगाए जाने से कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। महेश त्रिवेदी के पोस्टर से सतीश महाना का पोस्टर छिप गया।आरोप-प्रत्यारोप के बीच कुछ भाजपाई एक-दूसरे पर पोस्टर फाड़ने आरोप भी लगाया।