हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने चौकी पर तैनात दरोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। युवती ने पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि उसके भाई द्वारा उसे भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।