गोरौल: जन स्वास्थ्य कल्याण के महासचिव डॉ. एल. बी. सिंह ने पिरापुर मथुरा गांव में मृतक संजना भारती के परिजनों से की मुलाकात
जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के महासचिव डॉ. एलबी सिंह बुधवार 3 बजे दिन गोरौल प्रखंड के पिरापुर मथुरा गांव मृतक संजना भारती के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया। साथ ही 25 हजार रुपये का आर्थिक मदद किया। मालूम हो कि संजना भारती बीते 27 मई को भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित एलएन कॉलेज में एडमिट कार्ड लाने गई थी और वहीं से लापता हो गई थी डेढ माह बाद शव बरामद हुई थी।