मैहर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म, कटनी से आरोपी गिरफ्तार
मैहर जिले की कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले तीन साल से पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।जिस वजह से आरोपी के विरुद्ध थाने में मामला कॉयम हुआ था।