नोनफरवा में पुलिस की हुई बड़ी कार्रवाई, 5000 लीटर महुआ शराब नष्ट, 35 लीटर देसी शराब बरामद पताही थाना क्षेत्र के नोनफरवा ढंगर टोली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब पांच हजार लीटर महुआ से निर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि 35 लीटर देसी शराब बरामद की गई।