झांसी: 1 जून से बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए BU में AI कंट्रोल रूम तैयार, 69 जिलों के परीक्षार्थियों की तस्वीर से होगा वेरिफिकेशन
Jhansi, Jhansi | May 30, 2025 झांसी का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सत्र 2025 बीएड एंट्रेंस एग्जाम कराने जा रहा है। 1 जून यानी रविवार को 69 जिलों में एक साथ प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से लैस कंट्रोल रूम एक्टिव हो गया। शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने अपनी टीम के साथ कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।