बीना: लगातार बारिश से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव, एसडीएम ने नानक वार्ड सहित कई वार्डों का किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Jul 29, 2025 लगातार हो रही बारिश से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। और कई घरों में पानी भरने की भी खबर है। वही देहरी पुल, डूब चुका है और खिमलासा फाटक अंडरब्रिज में भी तेज गति से पानी बह रहा है वहीं नानक वार्ड सहित कई वार्डों में भी बारिश के चलते पानी भर गया। जिसके चलते एसडीएम ने नानक वार्ड सहित कई वार्डो का निरीक्षण किया।