इटावा: सिविल लाइन इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या और डकैती के मामले में 15 साल से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | May 25, 2025 सिविल लाइन इलाके में पुलिस ने हत्या और डकैती के मामले में 15 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार के इनामिया बदमाश शेफ़ा उर्फ शेख को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने पर गिरफ्तार किया है,शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 2:25 बजे लायन सफारी पार्किंग गेट से एसओजी सर्विलांस/सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया, बदमाश के पास से 1 बाइक,तमंचा कारतूस बरामद किया है।