मायॅल नगरी तिरोड़ी के सांई मंदिर में आयोजित संगीतमय अखंड रामायण का शुक्रवार को समापन होगा। वृंदावन से पधारे कथावाचक वैष्णवाचार्य पुष्पेन्द्राचार्य महाराज ने गुरूवार की शाम 05 बजे श्री सावित्री चरित्र, श्री रूद्राक्ष महिमा, श्री देवी मणीदीप धाम की कथा सुनाई। महाराज ने श्री सावित्री चरित्र कथा का वर्णन किया।