रसूलाबाद: बहादुरपुर गांव निवासी अधेड़ ने जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, एसडीएम से की शिकायत
बहादुरपुर गांव निवासी रामपाल ने उप जिला अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर के पास पूर्वजों की जमीन खाता संख्या 156 स्थित है, जहां पर गांव के रहने वाले घनश्याम ने गुंडागर्दी और आतंक के बल पर कब्जा कर लिया और उसी जगह पर झोपड़ी बना ली है। पीड़ित व्यक्ति ने कई बार इसकी शिकायत असालतगंज चौकी में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।