रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र के अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल सभी का सीएचसी में उपचार जारी
रसूलाबाद क्षेत्र में अलग-अलग स्थान में हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिनका उपचार रसूलाबाद सीएचसी में शुरू किया गया बताते चलें कि सरसैयन पुरवा निवासी बृजेश बिरहुन में बाइक अनियंत्रित होने से घायल हुए जबकि दो लोग अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना पुरवा के अग्नि शमन केंद्र के पास घायल हो गए जिनका उपचार सीएचसी में शुरू किया गया है