सिवनी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से कार्रवाई की गई। बुधवार को बताया गया कि जिला मुख्यालय में वैशाली राजपुरोहित, चाय सुट्टा बार, राम मिष्ठान भंडार और महावीर आइसक्रीम सहित मिशन स्कूल के सामने स्थित आरती रेस्टोरेंट से कड़ी, दाल, चावल और सब्जी के नमूने लिए गए।