तुलसीपुर: देवी पाटन शक्ति पीठ पर योगी मिथलेश नाथ ने देर रात होलिका दहन कर होली उत्सव की शुरुआत की
14 मार्च शुक्रवार रात लगभग 12:00 बजे देवी पाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथलेश नाथ ने होलिका दहन कर होली महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने आदिशक्ति मां पटेश्वरी देवी से क्षेत्र एवं लोक के कल्याण की कामना की। देर रात तक होली उत्सव का क्रम चलता रहा जिसमें बड़ी संख्या में तुलसीपुर नगरवा ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हुए।