लाडपुरा: ट्रेन से गिरने पर युवक की हुई मौत, पहचान पटना निवासी कोचिंग छात्र के रूप में हुई, बहन के साथ निकाला था पटना के लिए
Ladpura, Kota | Nov 25, 2025 कोटा मुंबई रेलवे ट्रैक पर केशोरायपाटन के निकट ट्रेन से गिरे युवक की पहचान पटना निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है जो की कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में रहकर कोचिंग कर रहा था । हॉस्टल वार्डन राजकुमार मेघवाल ने बताया कि मृतक दीपक कुमार सोमवार रात्रि को 8:00 बजे करीबन निकाला था उसकी बहन भी कोटा में कोचिंग कर रही है दोनों भाई-बहन ट्रेन से पटना की ओर रवाना हुए