रामपुर: शहजादनगर टी पॉइंट के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
Rampur, Rampur | Aug 19, 2025 शहजादनगर टी पॉइंट के पास एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने एक बाइक सवारी युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। घटना मंगलवार की शाम 7:00 की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है डंपर चालकों पर कार्रवाई हो। डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया है।