बहराइच: बहराइच जिले में SIR कार्य में लापरवाही के चलते 2 BLO हुए सस्पेंड, अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई
बहराइच में भारत निर्वाचन आयोग की शीर्ष प्राथमिकता वाले एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने की। निलंबित होने वालों में प्रधानाध्यापिका शमा नफीस और सहायक अध्यापक अनुराग शामिल हैं।