लहरपुर: लहरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के तहत भवानीपुर में रैली निकालकर लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया गया
बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया और संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर संस्थापक राजेंद्र श्रीवास्तव ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद वर्मा और गौतम कुमार ने वृक्षारोपण से होने वाले लाभों की जानकारी दी।