पेंशन एवं पेंशन कल्याण विभाग, कोटा की अतिरिक्त निदेशक पूनम मेहता ने बताया कि जिन भी पेंशनर्स का जीवित प्रमाण-पत्र अभी तक अपडेट नहीं हो पाया है, वे निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से यह प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय पर अपडेशन नहीं होने की स्थिति में आगामी माह से पेंशन रुकने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।