बांसवाड़ा: बांसवाड़ा भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई
राष्ट्रसेवा एवं समर्पण के प्रतीक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल जी उपाध्याय की बुधवार को पुण्यतिथि मनाई गई। दोपहर 12बजे जिला भाजपा कार्यालय बांसवाड़ा मे पार्टी के जिलाध्यक्ष पूँजीलाल गायरी एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय मे उपाध्याय जी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। एवं उनके कार्यों और जीवनी पर प्रकाश डाला गया।