निघासन: मुन्ना पुरवा गांव में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से तबाही, दो दर्जन घर जलकर हुए राख, दमकल विभाग पर सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के मुन्ना पुरवा गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बिजली तारों में स्पार्किंग से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक घरों को चपेट में ले लिया। घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि एक युवक झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।