सिराथू: साखा बरीपुर से पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया
कड़ा धाम पुलिस ने सैनी इलाके के साखा बरीपुर से अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि 12/12/2025 को वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग बेटी को अभियुक्त बहला फुसलाकर भगा ले गया है।मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बीएनएस की धारा-137,2 व धारा 87 लगाई थी।मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है।अभियुक्त का चालान कर दिया है।