भीलवाड़ा: राजीव गांधी ऑडिटोरियम के बाहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरी महिला, कुचलने से हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार
सुभाष नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां राजीव गांधी ऑडिटोरियम के बाहर तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ने के बाद गिरने के कारण एक महिला की ट्रैक्टर से कुचल जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत गई।सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को जिला अस्पताल भिजवाया।