प्रयागराज में मनाई गईं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, आनंद भवन में चित्र पर किया गया माल्यार्पण
Sadar, Allahabad | Nov 19, 2025
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मतिथि आनंद भवन में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रयागराज के ऐतिहासिक आनंद भवन स्थित इंदिरा गांधी के पैतृक निवास पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने इंदिरा गांधी के विचारों को आत्मसात किया।