वारासिवनी: सरंडी गोलाई में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में 5 युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
सरंडी गोलाई के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 युवक घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। कोपे के तीन युवक शादी में फोटोग्राफी के लिए जा रहे थे, तभी महदुली के दो युवकों से भिड़ंत हो गई। विधायक विवेक पटेल ने आपातकालीन सेवा को जानकारी देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।