मथुरा: रिफाइनरी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में छड़गांव अंडरपास से 1 को किया गिरफ्तार, चोरी की CD डीलक्स बाइक बरामद
थाना रिफाइनरी इलाके से गत दिनों पूर्व बाइक चोरी के मामले मे पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान छड़गांव अंडरपास से बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में आरोपी से बरामद काले रंग की सीडी डीलक्स बिना नंबर प्लेट की बाइक चोरी की निकली। आरोपी थाना हाईवे की रजत विहार कॉलोनी निवासी राम और रामु उर्फ राजेश पुत्र चंद्रपाल बताया है। जिसे चालान कर कोर्ट भेजा दिया।