सुल्तानपुर: 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने त्वरित गति से सुनवाई पूरी कर आरोपी को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष कैद व 8 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।विशेष लोक अभियोजक विवेक सिंह के मुताबिक बंधुआकला थाने के एक गांव की 5 वर्षीय बच्ची घर के बगल में खेल रही थी। गांव के ही आरोपी सुनील ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था