जौनपुर: जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, चिकित्सा अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉकवार सरकारी इकाइयों में हुए प्रसव की समीक्षा करते हुए ऐसे ब्लॉक यथा सुजानगंज, बक्सा, डोभी, सुईथाकला सहित अन्य की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा की तथा शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।