सिधवलिया: बुचिया कालीटोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला हुई घायल, स्थानीय अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया कालीटोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था।