सिधवलिया: सिधवलिया थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 500 लीटर अवैध अर्धनिर्मित शराब किया बरामद
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 500 लीटर अवैध अर्धनिर्मित शराब बरामद किया है। वहीं बरामद किए गए अवैध अर्धनिर्मित शराब को पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है।