कहरा: सदर थाना के सुखासन गांव के खेत में बकरी जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, तीन जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Jul 15, 2024 सदर थाना के सुखासन गांव वार्ड 3 के खेत में बकरी जाने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई है। जिस मारपीट में एक महिला एक पुरुष और एक युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम सुरेश यादव भूपेंद्र कुमार और निर्मला देवी बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।