हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने मछली चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मधुबनी जिले की हरलाखी थाना पुलिस ने सोठगांव निवासी सूरज ठाकुर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी करीब 27 महीने बाद हुई है। सब इंस्पेक्टर आफताब आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर सूरज ठाकुर को उसके सोठगांव स्थित घर से पकड़ा। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी सूरज ठाकुर पर गांव के ही नरेश साहनी ने थाना कांड संख्या 280/23 दर्ज कराया था।