बरेली के भुता थाना क्षेत्र से दबंगई और हिंसा का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम फैजनगर निवासी राधेश्याम के खेत को गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन जोतना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए राधेश्याम के भाई और भतीजे को भी बेरहमी से पीटा गया।