आरा: महाराजा हाता गली नंबर 3 में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरामद की शराब, केस हुआ दर्ज
Arrah, Bhojpur | Mar 25, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता गली न 3 में दो पक्षो के बीच मारपीट व फ़ायरिंग की सूचना पर गई पुलिस को एक पक्ष विपुल सिंह के घर से बरामद हुआ विदेशी शराब। विपुल सिंह पर शराब का मामला हुआ दर्ज जबकि दूसरे पक्ष रंधीर, रंजीत और रौशन सिंह पर आर्म्स एक्ट व मारपीट का केस दर्ज किया गया। एसपी के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।