बबेरू: बबेरू मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के लिए किया जागरूक
Baberu, Banda | Apr 1, 2026 बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे मे आज बुधवार को समय करीब 4:00 बजे ट्रैफिक उप निरीक्षक निहाल सिंह सेंगर के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन चालकों को खड़ा कर हेलमेट लगाए जाने तथा सीट बेल्ट लगाने को लेकर जागरूक किया है। वहीं लापरवाही करने वाले वाहन चालकों में 55 वाहन चालकों का चालान भी किया गया है।