नगर के हापुड़ मार्ग पर एक बच्ची लावारिस घूमती हुई मिली है वहीं पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि नगर के हापुड़ मार्ग पर एक बच्ची के लावारिस घूमने की सूचना मिली थी। बताया कि पुलिस बच्ची को कब्जे में लेकर उसके परिजनों के तलाश में जुटी है। परिजनों की पहचान होने पर बच्ची को उन्हें सौंपा जाएगा।