टीम इंडिया के तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया।जीत की खबर मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए।टॉवर चौक सहित अन्य क्षेत्रों मे युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की और रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने नाचते-गाते जश्न मनाया।