मंगलवार 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रानीश्वर बीडीओ-सह सीडीपीओ श्री राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई केन्द्रों में अनियमितताएं पाई गईं। सुखजोड़ा पंचायत अन्तर्गत आँगनबाड़ी केन्द्र रागडीह बंद पाया गया आँगनबाड़ी केन्द्र पथरा मोचीपाड़ा में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था...