मऊरानीपुर में रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे विधायक आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।