सबौर: किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कंपनी बाग में चक धूम धूम समर कैंप का भव्य शुभारंभ
किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कंपनी बाग परिसर में चक धूम धूम समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया यह समर कैंप आगामी 20 दिनों तक आयोजित होगा जिसमें बच्चों को विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों की कार्यशालाओं का अवसर मिलेगा उद्घाटन सत्र में 1008 बच्चों एवं अभिभावकों की भागीदारी रही कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ