सक्ती आबकारी वृत्त ने ग्राम जुड़गा के घने जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक मात्रा में अवैध सामान जब्त किया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर की गई इस दबिश में सात चढ़ी हुई भट्टियां, लगभग 190 लीटर तैयार महुआ शराब और 45 बोरियों में रखा 1125 किलो महुआ लाहान बरामद किया गया।