तिजारा: खुशखेड़ा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, काला धुआं कई किलोमीटर तक फैला, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के खुशखेड़ा सलारपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे खुले डंपिंग यार्ड में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद उठे घने काले धुएं ने आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। धुआं कई किलोमीटर दूर तक फैल गया जिससे औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे श्रमिकों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। डेढ़ घंटे में गाड़ियों ने काबू पाया।